{Bhuiya} Chattisgarh Land Record जानिये क्या है छतीसगढ़ का भुइयां? ऑनलाइन कैसे प्राप्त कर सकते हैं खसरा, खतौनी और भू नक्शा?

सुविधाओं के इस बढ़ते दौर में आज आप ऑनलाइन माध्यमों के द्वारा बहुत ही आसानी से किसी भी दस्तावेज या जानकारी को एक क्लिक में ही प्राप्त कर सकते हैं! जहाँ इस तरह के ऑनलाइन पोर्टल सभी प्रकार की जानकारियां रखते हैं वहीँ इनमे अति महत्वपूर्ण कार्य भी बहुत आसानी से संभव हो जाते हैं! भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया की संचार क्रांति के माध्यम से भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों के रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, आज जमाबंदी नकल, खसरा खतौनी, भू अभिलेख (bhu abhilekh) विभाग के दस्तावेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित दस्तावेज, भूनक़्शा (bhunaksha Cg) आदि ऑनलाइन माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पोर्टल्स के माध्यम से उपलब्ध हैं! इसी उपक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी भूमि सम्बन्धी दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करते हुए, “भुइयां (cg bhuiya) और भू नक्शा (bhunaksha cg)” नाम से भू अभिलेख से सम्बंधित पोर्टल (Cglrc) का शुभारम्भ किया है! छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों के ऑनलाइन प्रबंधन की योजना पर काम करते हुए, जनता को यह सौगात दी है कि अब वे आसानी से अपनी भूमि से सम्बंधित दस्तावेज ऑनलाइन माध्यमों से द्वारा प्राप्त कर सकते हैं, इस डिजिटल पोर्टल का उद्देश्य ऑनलाइन दस्तावेज प्राप्त कराने के साथ ही भू अभिलेख (bhu abhilekh) से सम्बंधित जानकारियों और कठिन शब्दावलियों को आम जनता के बीच आसानी से समझाना भी है!

Also Read : Madhya Pradesh land Record Mp Bhulekh

प्रस्तुत लेख में हम भुइयां (Cg bhuiya) के विषय में सभी जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं-

छत्तीसगढ़ राज्य के भुइयां पोर्टल पर खसरा, खाता नम्बर, भू नक़्शे से सम्बंधित दस्तावेजों की जानकारी के साथ साथ और भी अन्य नागरिक सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं, जहाँ एक ओर आप आसानी से भूमि से सम्बंधित अपने किसी भी दस्तावेज को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं वहीँ विभिन्न नागरिक सुविधाओं का लाभ उठाकर आप भू अभिलेख से सम्बंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं! 

  • खसरा पांचसाला एवं खतौनी का संक्षिप्त विवरण
  • खसरा पांचसाला एवं खतौनी हेतु आवेदन
  • डिजिटल हस्ताक्षर युक्त खसरा पांचसाला और खतौनी
  • खसरे की वर्तमान स्थिति
  • नक्शा (cg bhu naksha)
  • नजूल संधारण खसरा से सम्बंधित भूमि विवरण
  • परिवर्तित भूमि संधारण खसरा से सम्बंधित भूमि विवरण
  • हिंदी टूल्स

आइये जानते हैं क्या है भुइयां और इसके माध्यम से कैसे प्राप्त करें भूमि का खसरा और खतौनी सम्बंधित दस्तावेज  

भुइयां (cg bhuiya) छतीसगढ़ राज्य की कंप्यूटरीकृत परियोजना है, इसके दो अंग हैं, भुइयां और भू नक्शा! भुइयां में खसरा और खाता सम्बंधित जानकारी का संकलन रखा गया है, जिसके माध्यम से खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) से सम्बंधित दस्तावेज देखे जा सकते हैं!

आइये जानते हैं खसरा (P-II) एवं खतौनी (B-I) देखने की विधि

  1. सबसे पहले भुइयां की वेबसाइट (bhuiya.cg.nic.in) पर जाएँ!
    Bhuiya
  2. इसके बाद जिला-> तहसील-> राजस्व निरीक्षक मंडल-> ग्राम चुनें ! ग्राम क्रमांक पता होने पर सीधे क्रमांक देकर आगे बढ़ सकते हैं!
  3. खसरा क्रमांक देकर विवरण देखने के लिए खसरा वार को चुनिए!
  4. अन्यथा भू स्वामी के नाम के किसी भी अंश के आधार पर विवरण देखा जा सकता है, इसके लिए हिंदी टाइपिंग टूल का होना जरुरी है!
  5. हिंदी टाइपिंग टूल आप डाउनलोड भी कर सकते हैं इसका लिंक है https://bhuiyan.cg.nic.in/UTFTools.aspx है!
  6. नाम के अंश के आधार पर भूस्वामियों की नामों की सूची में से नाम का चयन कर आगे बढ़ सकते हैं!
  7. खसरा वार विकल्प चुनने पर सीधा खसरा नम्बर दिया जा सकता है या खसरा सूची में से चयन भी किया जा सकता है!
  8. इसके बाद (P-II) या (B-I) का चयन कर सम्बंधित रिपोर्ट को देखा जा सकता है!

Also Read: Rajasthan Land Record Apna Khata आइये जानते हैं भू नक्शा (bhunaksha) देखने की विधि के बारे में

  • सबसे पहले भुइयां की वेबसाइट (bhuiya.cg.nic.in) पर जाएँ!
  • नक्शा लिंक पर क्लिक करें!
  • जिला-> तहसील-> राजस्व निरीक्षक मंडल-> ग्राम चुनें!
  • यहाँ पर दो प्रकार के खसरे के नक़्शे को देखा जा सकता है!

           1. पीले तीर बटन पर क्लिक करके ‘वांछित खसरा नम्बर’ दें! या 

           2. ग्राम नक़्शे में से खसरे पर क्लिक करें!

  • तीन विकल्प आपके सामने आयेंगे

           1. Map Report  

           2. P-II

           3. B-I

  • MAP REPORT चुनें! best fit या वांछित मापमान पर नक़्शे की प्रति प्रिंट करने का विकल्प भी होता है! यहाँ से नक्शा प्रिंट किया जा सकता है!
  • (P-II) या (B-I) चुनने पर सीधे चयनित खसरे से सम्बंधित रिपोर्ट देखी जा सकती है!

निष्कर्ष जैसा कि हम जानते हैं छतीसगढ़ राज्य में भुइयां ऑनलाइन पोर्टल (cg bhuiya) एवं भू नक्शे की सुविधा छतीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है, इस पोर्टल के अंतर्गत भूमि के खसरा एवं खाता नम्बर की जानकारी आसानी से जुटाई जा सकती है, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के प्रभाव से ही आज सभी राज्यों और केंद्र सरकार के द्वारा भी जनसुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही है, जनता के लिए हर वह सुविधा जो ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती हैं उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है, विभिन्न राज्यों की सरकारें इस कार्य में जुटी हुयी हैं, उसी उपक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई है! इस अत्यंत महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से अब मैन्युअल काम में काफी हद तक राहत मिलती है, एवं भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित सभी प्रकार के भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसने का प्रयास किया गया है! ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी भूभाग का खाता नम्बर या खसरा नम्बर प्राप्त किया जा सकता है।